ब्रेकिंग
इंटीग्रल विश्वविद्यालय को एग्रोटेक 2026 में मिला “बेस्ट स्टॉल अवॉर्ड 2026 लखनऊ के अर्थशास्त्री डॉ. पी.सी. गुप्ता को मिला भारतीय डिज़ाइन पेटेंट, AI आधारित बिजनेस टूल किया विकस... भारतीय स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में कोरिया” विषय पर विशेष संवाद सत्र लखनऊ में पीएम सूर्य घर योजना पर उच्चस्तरीय बैठक, सौर ऊर्जा विस्तार पर बनी रणनीति तेजस्वी किसान मार्ट दुर्लभ न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया से ढाई वर्ष की बच्ची को मिल नया जीवन ​लखनऊ स्टार ऑइकन अवार्ड-2026: रैंप पर उतरा हौसला, दिव्यांग बच्चों और महिला सशक्तिकरण के नाम रही शाम ​गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी 'नये भारत' की झलक: इरम एजुकेशनल सोसाइटी की भव्य झांकी देगी आत्मनिर्भरत... हवाई हमले से निपटने की तैयारी: NDRF ने 'ब्लैक आउट' मॉक ड्रिल में दिखाया दम ​संस्कारों के साथ शिक्षा की शुरुआत: गाजीपुर में दिखा भारतीय परंपरा का अद्भुत संगम ​गणतंत्र दिवस परेड में 'जय जगत' का अलख जगाएगा CMS, झाँकी के जरिए देगा विश्व एकता का संदेश
लखनऊ

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कुंवर हरिवंश सिंह 

सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ जनप्रतिनिधि को सम्मानित किया गया 

 संग्राहलय एवम छात्राओ के लिए छात्रावास बनाएगी महासभा: राघवेन्द्र 

लखनऊ। सम्वाददाता ::

रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के खुले राष्ट्रीय अधिवेशन में आयोजित चुनाव में पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह को पुनः तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राघवेन्द्र सिंह राजू को पुनः तीन साल के लिए वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। इस अधिवेशन में 27 प्रदेशो से राष्ट्रीय प्रतिनिधियों पदाधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों ने शामिल होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि संगठन की पहली प्राथमिकता लखनऊ में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। फिर क्षत्रिय महासभा के लोगों के लिए विश्रामालय बनाया जाएगा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारी फिल्मों में ठाकुरों को बदनाम करने वाले बहुत से किरदारों में दिखाया गया। अब अगर ऐसा हुआ तो हमारे समाज के लोग इसका विरोध करते हुए स्क्रीन तोड़ देंगे।

वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने कहा कि इस अधिवेशन में 100 से अधिक जनप्रतिनिधियों और प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हरिवंश सिंह के नेतृत्व मे तीन पदयात्राएं संचालित हुई है। हमारे संगठन का खाडी से पहाडी तक ‌विस्तार हुआ है। राघवेन्द्र ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लखनऊ, दिल्ली मुम्बई में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय बनाए जाएं। सभी वर्गो मे सामंजस्य बनाकर देश की उन्नति संभव है। देश में ही नहीं विदेशो मे भी हमारे सामाजिक संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रशंसा की जाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने सभी मंत्रियों और विधायकों का स्वागत करते हुए संगठन के लिए एक जुट होकर काम करने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि हम संगठन को 75 साल से मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। राघवेन्द्र राजू ने कहा कि वह 40 साल से संगठन द्वारा क्षत्रिय समाज को एकजुट कर देश का भविष्य बना रहा है। क्षत्रिय राजपूताना विरासत मे तय नही होते सियासत के रिश्ते अखंड भारत निर्माण मे देश को रियासतों को दिया था पर आज वोट बैक की राजनीति जातियों मे उन्माद पैदाकर सत्ता सिंघासन की लडाई मे राजपूताना हाशिए पर खडा है। दो दशक बाद लखनऊ में संगठन का बड़ा अधिवेशन आयोजित किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में पूरे देश से लोग शामिल हुए।

 क्षत्रिय विधायक ने आने का निमंत्रण स्वीकार किया है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया और राज धर्म स्मारिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, एम एल सी पवन सिंह चौहान, विधायक जगदंबिका पाल, विधायक रमेश सिंह, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक वीर विक्रम सिंह प्रींस तथा वीरपाल सिंह भदौरिया, पारस चौहान, भुवनेश्वर सिह, जय गोबिंद सिह, आलोक सिह, अमरेन्द्र सिह, डॉ राजीव पुन्डीर युवा अध्यक्ष दुर्गश सेंगर, रामकेर सिंह पुष्पा सिंह चौहान सहित आयोजन से जुडे पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button